PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
77वें गणतंत्र दिवस पर सुमेरपुर तखतगढ क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों विभिन्न संस्थानों में धूमधाम से ध्वजारोहण किया
उपखंड स्तर 69 भामाशाह एवं समाज सेवा सहित प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
तखतगढ 26 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) सोमवार को 77वें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुमेरपुर तखतगढ सहित ग्रामीण क्षेत्रो में विभिन्न सरकारी कार्यालयों व गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से देशभक्ति के तरानो के बीच तिरंगा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया सुमेरपुर उपखंड कार्यालय एवं शिक्षा क्रांति रंगमंच ग्राउंड में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने तिरंगा फहराया, इस अवसर पर उपखंड अधिकारी के हाथों 69 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया सीओ कार्यालय में डीएसपी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया, सुमेरपुर सदर थाना परिसर में थाना अधिकारी भगाराम मीणा ने तिरंगा फहराया, सुमेरपुर सिटी थाना में कार्यवाहक थाना अधिकारी भंवर सिंह ने ध्वजारोहण किया, नगर पालिका सुमेरपुर में अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने तिरंगा फहराया, पंचायत समिति सुमेरपुर में बीडीओ प्रमोद दवे ने ध्वजारोहण किया, सभी स्थानों पर राष्ट्रगान का प्रस्तुत किया गया और देशभक्ति के तराने गुंजते रहे। तखतगढ़ में थाना परिसर मे थाना अधिकारी शैतान सिंह उप तहसील कार्यालय पर नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल ने ध्वजारोहण किया, पटवार भवन पर पटवारी रमेश चौधरी ने किसानो के साथ ध्वजारोहण किया गया, कृषि विभाग पर कृषि अधिकारी मंगलाराम ने ध्वजारोहण कर सभी स्थानों पर राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, कन्यालाल, दिनेश कुमावत, रामसिंह कांबावत, किसान नेता जब्बर सिंह तरवाड़ा, वीराराम चौधरी सहित किसान एव नगरवासी मौजूद रहे। नगर पालिका का भवन पर अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, ईओ मगराज चौधरी ने ध्वजारोहण किया। मुख्य कार्यक्रम नगर पालिका द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में बापू रंगमैच मैदान पर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर एवं ईओ मगराज ने पुलिस जवानों की सलामी के साथ ध्वजारोहण का राष्ट्रगान के बाद मार्चपास्ट को सलामी दी छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान की संस्कृति की प्रक्रिया दी। आंगनवाड़ी भवन पर पार्षद सुरेश सुथार ने ध्वजारोहण कर कहा की आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की पहली पाठशाला है, जहां संस्कार और शिक्षा की नींव रखी जाती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है। अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया तथा सभी ने एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। पूर्व संध्या पर रायगाँधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक गोगरा रोड होली चौक स्थित रायगाँधी आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण मे प्रबंध समिति विद्यालय परिवार द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म के त्रिशताब्दी वर्ष एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष मे शानदार वार्षिकोत्सव संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हे मुन्ने भैया बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मनमोहक प्रस्तुत दी।







