PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर तहसील के राशन डीलरों की बैठक शनिवार को पुराना पाली बस स्टैंड स्थित लालजी महाराज की झोपड़ी में तहसील अध्यक्ष गोविंद सिंह सोनीगरा की अध्यक्षता में हुई।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बकाया कमीशन का भुगतान नहीं हुआ तो 1 मार्च से राशन वितरण व्यवस्था बंद रखेंगे। डीलरों ने बताया कि सितंबर 2025 से फरवरी 2026 तक छह माह का कमीशन नहीं मिला है।
खाद्य मंत्री से बातचीत में नवंबर 2025 तक का भुगतान जारी होने की जानकारी मिली, लेकिन अब तक राशि खातों में नहीं आई। होली पर्व नजदीक होने के बावजूद भुगतान लंबित रहने से नाराजगी है।
बैठक में निर्णय लिया कि रविवार सुबह 10 बजे मंत्री जोराराम कुमावत को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष लाल सिंह देवड़ा सहित कई राशन डीलर मौजूद रहे।

