
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
सुमेरपूर नगर कांग्रेस कमेटी सुमेरपुर के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की सीख दी।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, ब्लॉक संगठन महासचिव लक्ष्मण मेघवाल, पूर्व जिला कांग्रेस सचिव जाफर सिलावट व महेश परिहार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष करणसिंह मेड़तिया, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, वरिष्ठ कांग्रेसी सन्तोक सिंह ओलवी, हिम्मत गहलोत, ईश्वर सिंह पोमावा, मेहबूब खान, रुपाराम मीणा, अचल दास, पार्षद गोविंद राठौड़, खूबचंद खत्री, नरेंद्र सिंह पूनिया, चम्पा लाल मेघवाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।