PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपूर। आज *मारवाड़ गोडवाड रेल समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री दीपक अग्रवाल शिवगंज के नेतृत्व में साथ में संस्था के कानूनी सलाहकार एडवोकेट कमलेश जोशी,राजू कीरमाली,सुमित अग्रवाल ने NWR HQ जयपुर में नवनियुक्त *ZRUCC सदस्य श्री विनोद जी पारीख* का माल्यार्पण कर स्वागत,बधाई के साथ-साथ ज्ञापन दिया जिसमें मारवाड़ से आबूरोड रेल लाइन में मौजूद पाली,सिरोही जिले के स्टेशनों की समस्या,सुविधाओं के लिए मांग रखी गई,
जिसमें मुख्य:-
🔸मारवाड़ जंक्शन पर वाशिंग लाइन/पीट लाइन
🔸 कोरोना काल से बंद अहमदाबाद-जयपुर लोकल को पुनः चालू करवाने
🔸04827/28 BGKT-BDTS स्पेशल को नियमित किया जाए
🔸जोधपुर हड़पसर सुपरफास्ट का नामकरण *मारवाड़ एक्सप्रेस* और मारवाड़ से मुंबई सेंट्रल के बीच *गोडवाड एक्सप्रेस* चलाने को मांग
जोधपुर से गोवा चेन्नई,बंगलौर, एर्नाकुलम* प्रतिदिन वाया पाली,मारवाड़ ,रानी,जवाईबांध,आबूरोड,सूरत,वसई रोड (पनवेल)
जवाईबांध और रानी को NSG-5 से NSG-4 में अपग्रेड
लूणी से मारवाड़ दोहरीकरण के आदेश शीघ्र जारी करवाने के लिए निवेदन किया।

