PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपूर पुलिस ने अवैध हथियार (पिस्टल) के विरूद्व पाली पुलिस की कार्यवाही “ऑपरेशन गुप्त पुलिस थाना सुमेरपुर की कार्यवाही। अवैध हथियार पिस्टल सप्लायर विशाल सिह गिरफ्तार
अवैध हथियार (पिस्टल) के विरूद्व पाली पुलिस की कार्यवाही “ऑपरेशन गुप्त पुलिस थाना सुमेरपुर की कार्यवाही। अवैध हथियार पिस्टल सप्लायर विशाल सिह गिरफ्तार, एक कारतूस बरामद। आदर्श सिधू IPS जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन “गुप्त एवम् प्रहार ” के तहत चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, जितेन्द्र सिंह राठौड़ वृताधिकारी वृत सुमेरपुर के निर्देशन एवं रविन्द्र सिह खीची थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर के नेतृत्व मे दिनांक 25.10.2025 को मुखबिर ईतला के आधार पर सरहद बिसलपुर पुलिस थाना सुमेरपुर से मुलजिम करण सिह पुत्र भंवर सिह निवासी बिसलपुर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था।
उक्त प्रकरण में गिरफ्तारशुदा मुलजिम करण सिह से गहनता से अनुसन्धान से अवैध हथियार सप्लाई के नेटवर्क का खुलासा करते हुए दिनाक 26.10.2025 को उक्त अवैध हथियार पिस्टल के सप्लायर विशाल सिंह को गिरफ्तार कर विशाल सिह की ईतला पर एक अवैध कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस टीमः-
- सज्जन सिह स०उ०नि० पुलिस थाना सुमेरपुर
- केशर सिह कानि० 12 पुलिस थाना सुमेरपुर
- दिलीप कुमार कानि0 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर
- छोटू सिह कानि० 1550 पुलिस थाना सुमेरपुर
- राजकुमार कानि 413 पुलिस थाना सुमेरपुर
- दशरथ सिंह कानि0 733 पुलिस थाना सुमेरपुर सदर
गिरफतार मुलजिमः
विशाल सिह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी हिरागर वाडी शिवगंज पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही
आमजन से अपील आप से अनुरोध हैं कि ऑपरेशन ‘गुप्त’ को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध स्पा सेन्टर, अवैध बजरी खनन व परिवहन, अवैध हथियार, हवाला, जुआ, सट्टा ऑनलाईन बेटिंग, बिना नंबरी/संदिग्ध वाहन सोशल मिडिया पर हथियार सहित. डराने व धमकाने की पोस्ट, रील डालना अपराध व सर्दिग्ध व्यक्ति, मनचले रोमियों इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिडाके, दिये गयें व्हाट्स अप्प 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
