PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नेवी मे बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकली
तखतगढ 15 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) रविवार को सुमेरपुर उपखंड के राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास नौवी में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकली गई अधीक्षिका रेणु कुमारी ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में दिनांक 1 नवंबर से 15 नवंबर तक राज्य सरकार के आदेशानुसार जनजाति गौरव पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है उसी कार्यक्रम के तहत रविवार को छात्रावास में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलन कर उनको याद किया और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यापक कृष्ण कुमार ,अम्बा लाल मीणा ,कोच पिंकी देवी ,शोभा कुमारी,पवनी देवी,छगनी देवी एवं छात्रावास की समस्त छात्राएं उपस्थित थी ।
