PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर-पुराड़ा गांव में मेघवाल समाज की ओर से चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा रहे, जबकि अध्यक्षता भजन गायक मनीष परिहार ने की। विशेष अतिथि के रूप में अचलाराम दहिया उपस्थित रहे।
आयोजन समिति सदस्य खुशाल दहिया एवं लक्ष्मण मेंसन के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। चार दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में बड़गांव टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पालड़ी जोड़ टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

