PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर -श्री दक्ष प्रजापति (कुमावत) विकास सेवा संस्थान की बैठक रविवार सुबह 11 आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चंपालाल चांदौरा ने की। अध्यक्ष चांदौरा ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से 21 फरवरी को कांबेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी। विवाह समारोह में सामूहिक विवाह की सजावट सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। विवाह फॉर्म ऑनलाइन अपलोड करने का कार्य समाजबंधुओं को सौंपने का निर्णय लिया।
बैठक में संरक्षक अमृतलाल, चमनाराम, मदनलाल मेड़तिया, रमेश कुमार, सुरेश कुमार चौहान, रमेश कुमार गेनाजी, बाबूलाल गहलोत, पुखराज, भीमाराम जैसातर, गोविंद कुमार, एडवोकेट नरेश कुमावत, एडवोकेट गोविंद कुमार सहित सदस्य उपस्थित रहे।

