सुमेरपूर-कोरटा से अहमदाबाद रोडवेज बस सेवा चालू, ग्रामीणों में खुशी
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर-सुमेरपुर | कोरटा पंचायत से अहमदाबाद के लिए राजस्थान रोडवेज की सीधी बस सेवा आठ साल बाद फिर शुरू हो गई। बुधवार शाम कोरटा बस स्टैंड से बस अहमदाबाद के लिए रवाना हुई।
सेवा बहाल होने पर ग्रामीणों ने सिरोही रोडवेज डीपी अधिकारी, ग्राम प्रशासक गजेन्द्रसिंह देवड़ा और पूर्व उप सरपंच शेरसिंह का स्वागत किया। ग्रामीण बलवंतसिंह राव ने बताया कि इस बस से बामनेरा, कोरटा, पोयणा, कानपुरा, जोगापुरा, जोयला सहित आसपास के गांवों के यात्रियों को अहमदाबाद आने-जाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बस कोरटा से बामनेरा, पोयणा, जोयला, पोसालिया, अरठवाड़ा होते हुए सिरोही डिपो पहुंचेगी। इसके बाद अनादरा, रेवदर और मंडार होकर अहमदाबाद जाएगी। बस रवाना होने के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

