PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
MSP खरीद केन्द्र खोलने एवं किसान फार्मर रजिस्टेशन आईडी बनवाने की मांग,किसान संघर्ष समिति के सानिध्य में सैकड़ो किसानो ने कैबिनेट मिनिस्टर कुमावत को सोपा ज्ञापन
तखतगढ जनवरी (खीमाराम मेवाडा) रविवार को सुमेरपुर दौरे पर रहे कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर आहोर के नेतृत्व में कमांड क्षेत्र के किसानों ने ज्ञापन सौंप कर MSP खरीद केन्द्र खोलने एवं किसान फार्मर रजिस्टेशन आईडी बनवाने की पुरजोर मांग उठाई है ज्ञापन में बताया किं विगत 4-5 वर्षों से जवाई बांध से लगातार हमारे खेत सिचिंत हो रहे है। जिससे कमाण्ड क्षेत्र के सभी किसानों को फसलों का बंपर उत्पादन मिल रहा है। एवं किसानों के जीवन शैली में भी अद्भूत बदलाव हुआ है। यह है की पिछले वर्ष भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने FCI के माध्यम से तखतगढ एवं सुमेरपुर क्षेत्र के किसानों की गैहूँ की उपज MSP दर 2425 रुपये पर खरीद कर एवं राज्य सरकार ने 150 रुपये का अतिरिक्त बोनस देकर प्रदेश सहित क्षेत्र के किसानों को लाभान्वित किया था।
इस वर्ष 2026-27 हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने MSP दर गैहूँ हेतु 2585 रुपये तय की है। अतः निवेदन है। किं तखतगढ क्षेत्र में स्थाई गैहूँ खरीद केन्द्र खोलने हेतु उचित कार्यवाही करवाये एवं गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी MSP पर अतिरिक्त बोनस दिलवाने का प्रयास करावे। साथ हि सम्पूर्ण देश मे किसान फार्मर रजिस्टेशन आईडी बन गई है। लेकिन शहरी क्षेत्रो में अभी तक किसान फार्मर रजिस्टेशन आईडी बनने का पॉर्टल चालु नहीं हो पाया है। किसान फार्मर रंजिस्टेशन आईडी के अभाव में हम शहर के किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे है। जैसे किं वर्ततान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे रबी 2025-26 मे शहरी किसान बीमा नहीं करवा पाये है। ठिक इसी प्रकार कृषि विभाग मे कृषि यंत्र पर अनुदान हेतु आवेदन में किसान फार्मर रजिस्टेशन आईडी मांगी जा रही है। जिस से शहरी क्षेत्रो में भी किसान फार्मर रजिस्टेशन आईडी बनाने हेतु उचित कार्यवाही करवा कर हम शहरी किसानों को राहत प्रदान करावे इस दौरान किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर आहोर के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी,चेलाराम कुमावत,वीराराम चौधरी,अजीत वयास, भीमसिह बनाना, हेमाराम टांक, पुखराज वैष्णव, रतनाराम चौधरी सहित किसान मौजूद रहै।
