सुमेरपुर-कचरा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मिली दो नई गाड़ियां,मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कचरा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मिली दो नई गाड़ियां,मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
तखतगढ, 11 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर शहर में कचरा संग्रहण (Waste Collection) व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नए और पर्यावरण के अनुकूल दो नए इलेक्ट्रिक वाहनों को पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगरपालिका भवन में आयोजित कार्यक्रम में कुमावत ने कहा कि ये वाहन शून्म-उत्सर्जन (Net-zero) लक्ष्यों को प्राप्त करने और वायु प्रदूषण कम करने में मदद करेंगे। इससे सुमेरपुर शहर के सभी वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था मजबूत होगी। ये छोटे वाहन कचरा इकट्ठा कर उसे बड़े 7 मीट्रिक टन क्षमता वाले कैरियरों में स्थानांतरित करेंगे, जिससे संकरी गलियों में भी सफाई बेहतर होगी और कचरा बिखरने या दुर्गंध की समस्या कम होगी। नए वाहनों में जीपीएस और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) कार्ड जैसी तकनीक है, जिससे कचरा उठान की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को सफाई हेतु कड़े निर्देश दिए। कुमावत ने कहा कि जब तक वर्क ऑर्डर नहीं हो तब तक युद्ध स्तर पर सफाई कार्य का प्रबंधन किया जाए।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से घर घर कचरा संग्रहण करने वाले संवेदक का टेंडर निरस्त होने के कारण शहरवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस पर प्रिव्रत समाधान हेतु 2 रिक्शा का खरीद कर आमजन को राहत पहुंचाने का निर्णय लिया गया। फिर नया टेंडर होते ही शहर मैं कचरा प्रबंधन और घर घर कचरा संग्रहण का कार्य अच्छे से हो पाएगा। इस मौके पर प्रताप सिंह बिठिया, अनूप सिंह राठौर, पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, मनीष घांची, चतुर्भुज शर्मा आदि मौजूद थे।

