• April 11, 2026

सुमेरपुर-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ज्योतिबा फुले को किया नमन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ज्योतिबा फुले को किया नमन

तखतगढ 11 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कुमावत ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर उनकी प्रतिमा पर महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर कुमावत ने प्रदेशवासियों से महात्मा ज्योतिबा फूले के समाज सुधारक कार्यों एवं उनके आदर्शों को अपनाकर शिक्षा और समानता के क्षेत्र में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के अंतर्गत 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व चैयरमैन महेंद्र बोहरा, प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, सेवानिवृत अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रामलाल कुमावत, माली समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश काबली, पाली अध्यक्ष रमेश सोलंकी, किसान केसरी भंवर चौधरी, जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

सर्किट हाउस में की जनसुनवाई

कैबिनेट मंत्री कुमावत ने इससे पहले सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। कुमावत ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और प्रत्येक समस्या के अतिशीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About The Author

You cannot copy content of this page