PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर के जयदीप गहलोत ने यूपीएससी में 36वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
समाजबंधुओं ने किया सम्मान, विद्यालय में भी हुआ स्वागत समारोह
तखतगढ 4 नवंबर।(खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर के होनहार युवा जयदीप गहलोत ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया 36वीं रैंक प्राप्त कर सुमेरपुर, पाली जिले और पूरे माली समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर समाज लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली,
इस अवसर पर माली समाज नवयुवक मंडल सुमेरपुर की ओर से जयदीप गहलोत का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाजबंधुओं ने उन्हें माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके पिता नारायणलाल गहलोत का भी समाज की ओर से बहुमान किया गया।
कार्यक्रम में माली समाज अध्यक्ष खीमाराम देवड़ा, समाजसेवी एवं श्री राम गौशाला अध्यक्ष धीरज सांखला कोलीवाडा,लिखमीदास शिक्षण संस्थान अध्यक्ष भंवर देवड़ा, रमेश माली, शांतिलाल देवड़ा, प्रकाश छोगाजी देवड़ा, महेश परिहार सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
इसी क्रम में इम्मानुएल मिशन स्कूल सुमेरपुर, जहां से जयदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी, वहां भी उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने जयदीप को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
जयदीप गहलोत ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है। वे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं कि सीमित संसाधनों के बावजूद लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मंज़िल पाई जा सकती है।

