• April 2, 2026

सुमेरपूर-HPV टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

HPV टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

तखतगढ 2 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार को सुमेरपुर क्षेत्र मे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ उपजिला अस्पताल मे चौदह वर्षीय बालिका को टिका लगाकर किया गया l
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गोविन्द सिंह चुण्डावत ने बताया की इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है हमारे फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर घर-घर जाकर लोगों को HPV के संक्रमण, उसके दुष्प्रभाव और टीकाकरण के लाभ के बारे में विस्तार से समझाया जा रहा है

चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग आप सभी नागरिकों सें अपील करता है की आप सभी लोग अपने सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम हेतु चौदह वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को टीकाकरण लगाने हेतु प्रेरित करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें l
उप जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ महिपाल सिंह परमार ने बताया कि HPV वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है, जो महिलाओं में होने वाले कैंसरों में एक गंभीर समस्या के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर HPV टीकाकरण करवाने से इस बीमारी की संभावना को काफी हद तक रोका जा सकता है। यह टीका विशेष रूप से किशोरावस्था की बालिकाओं के लिए अत्यंत प्रभावी एवं सुरक्षित है।


शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमित शर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम केवल टीकाकरण से ही सम्भव है इसके साथ नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता एवं जागरूकता भी इस रोग को रोकने मे सहायक है। महिलाओं को समय-समय पर स्क्रीनिंग (जांच) करवानी चाहिए ताकि प्रारंभिक अवस्था में ही बीमारी का पता लगाया जा सके और समय रहते उपचार किया जा सके।
उप जिला अस्पताल के कंट्रोलर एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रभारी अधिकारी डॉ तारा चंद गौड़ ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चौदह वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को HPV टीका लगाना है। डॉ गौड़ ने बताया कि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं और समाज में फैली भ्रांतियों से बचें।


ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक रोके जाने योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर टीका लगवाया जाये इस हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि हर व्यक्ति तक सही जानकारी पहुंच सके।
यह टीकाकरण कार्य उप जिला चिकित्सालय सुमेरपुर के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ कोसेलाव सांडेराव चानोद ढोला मे निशुल्क लगाया जा रहा है
टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम, एएनएम, आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है ।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर दिनेश मालवीय नर्सिंग ऑफिसर अशोक माली महेंद्र कुमार सुनीता कुमारी गुड्डी मिर्धा डोली रावत अविभावक शंकर सिंह सहित अन्य कार्मिक उपस्थिति रहे l

About The Author

You cannot copy content of this page