PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
वाहन चोरी के विरूद्ध पाली पुलिस की लगातार बड़ी कार्यवाहीऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार के तहत शातिर अभयस्त ईको फ्रेंडली वाहन चोर हितेश कुमार को ईको कार सहित गिरफतार किया जाकर चार पहिया वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश।➤ दिनांक 23.01.2026 की मध्य रात्री कस्बा सुमेरपुर मालीयो का बास से चुराई थी।शातिर अमयस्त मुलजिम हितेश कुमार ईको वाहन चोरी करने का है, अमयस्त मास्टर माईण्ड।> मुलजिम को गिरफतार किया जाकर उसके कब्जे से ईको कार को किया बरामद।
पाली- सवाई सिंह राठौड नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर ने बताया दिनांक 23.01.2026 की रात्री में पुलिस थाना सुमेरपुर के हल्का क्षेत्र ” मालीयों का बास में मकान के बारह खडी ईको कार चोरी की वारदात एवं थाना हल्का क्षेत्र में हो रखी नकबजनी, वाहन चोरी की घटनो को सरसब्ज करने के लिये थाना हाजा पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। नकबजनी, वाहन चोरीयों एवं अन्य चोरीयों की वारदातों को हर सूरत में ट्रेस कर घटना में सरीक वाछित अज्ञात मुलजिमान की धरपकड़ हेतु चैनसिंह महेचा अत्तिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के मार्गदर्शन में जितेन्द्र सिह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर के सुपरविजन में मन् थानाधिकारी के नेतृत्व में निम्न टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के अडौस पडौस के सीसीटीवी कैमरे चैक कर गाडी के जाने के रूट के सीसीटीवी कैमेरे, आसूचना संकलन, तकनीकी सहायता से पूर्व में वाहन चोरी के चालानशुदा वांछित मुस्तबान पर निगरानी रखी जाकर आसूचना एवं तकनीकी सहायता से ईको फ्रेंडली वाहन चोर हितेश पुत्र सोनाराम निवासी गैसवाडा पुलिस थाना आहोर जिला जालोर हाल शीतला चौक सुमेरपुर, जिला पाली को प्रकरण संख्या 38/2026 दिनांक 23.01. 2026 धारा 303 (2) बीएनएस थाना सुमेरपुर में गिरफतार किया जाकर घटना का माल मशरूका चोरी की ईको कार आरजे RJ-16-UA-4823 को जप्त किया गया। मुलजिन हितेश कुमार पूर्व में भी दो ईको वाहन चोरी एवं दो मोटरसाईकिल चोरी की वारदात में गिरफतार होकर जेल काट चुका है। मुलजिम हितेश कुमार आले दर्जे का शातिर अभयस्त ईको वाहन चोरी का मास्टर माईण्ड है। जो कि मास्टर चाबी का उपयोग कर लॉक तोडकर गाडी चोरी करता है। मुलजिम से अन्य वाहन चोरीयों की वारदातो के बारे में गहनता से पूछताछ जारी है।
घटना: प्रार्थी मोहनलाल पुत्र छोगारामजी निवासी नहर के पास सुमेरपुर जिला पाली ने रिपोर्ट पेश की कि में बंशीलाल पुत्र धनारामजी निवासी चन्दाराई जिला जालोर हाल निवासी सुमेरपुर का इको वाहन का डाईवर हूँ। इको वाहन जिसका रजिस्टर्ड नम्बर RJ-16-UA-4823 है। दिनांक 22 व 23.01.2026 की मध्य रात्री मैने गाडी को घर के बाहर खड़ी की थी, मै रात्री को दो बजे उठा तो गाडी नही मिली। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 38 दिनांक 23. 01.2026 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गठित टीमः-
1. सवाई सिंह राठौड नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर।
2.दिनेश कुमार सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर।
3. दिलीप सिंह मीणा कानि न 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर। (विशेष भूमिका)
4. रमेश कुमार कानि न 829 पुलिस थाना सुमेरपुर। (विशेष भूमिका)
5. छोटू सिंह कानि न 1550 पुलिस थाना सुमेरपुर। (आसूचना अधिकारी)
6.नरेन्द्र सिंह कानि न 603 पुलिस थाना सुमेरपुर।
7. जोगेन्द्र सिंह कानि न 121 साईबर सेल, पाली।
8.शैलेन्द्र भाटी कानि न 1804 साईबर सेल, पाली।
9. अमरीशपुरी कानि न 1817 साईबर सेल, पाली।
तरीका वारदात मुलजिम द्वारा दिन के समय में रैकी कर ईको कार को चिन्हित कर रात्री के समय में मौका पाकर मास्टर चाबी से गाडी का लॉक खोलकर गाडी स्टार्ट कर चोरी करने के बाद अपनी गिरफतारी से बचने के लिये गुजरात राज्य में फरार हो जाता है।
गिरफ्तार मुलजिम के विरूद्ध दर्ज प्रकरण:-
नाम पता मुलजिमान
1. हितेश कुमार पुत्र सोनाराम निवासी भैसवाडा पुलिस थाना आहोर जिला जालोर हाल शीतला चौक सुमेरपुर, जिला पाली।
> आमजन से अपीलः आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

