
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/ पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी
सुमेरपूर। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पाैधराेपण करें- मेवाड़ा, चाैहदरा माता मंदिर परिसर में पाैधराेपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
सुमेरपुर। पर्यावरण संरक्षण काे लेकर नगर के चाैहदरा माता मंदिर परिसर में साेमवार शाम सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा द्वारा पाैधराेपण किया गया। उन्हाेंने बताया कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं।
घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि अभी मानसून की बारिश शुरू हाेने वाली हैं एेसे में अभी पाैधे लगाते हैं ताे वे जल्दी पनपेंगे। मेवाड़ा ने उपस्थितजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पाैधराेपण करने के लिए प्रेरित किया।
इस माैके पर तखतगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष फुटरमल सुथार, नपा नेता प्रतिपक्ष अनराज मेवाड़ा, मदन सिंह जोधा दौलत जीनगर तगाराम सरगरा, अर्जुन सरगरा, दलपत सेन, खीमाराम मेघवाल, मनीष परिहार, सुरज वाल्मीकि, संजय परमार, फूलाराम मेघवाल, अंबालाल मेघवाल अादि माैजूद रहें।