PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल
सुमेरपूर-महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, राजगुरु सर्किल पर पीएम का पुतला दहन, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सुमेरपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
सुमेरपुर। घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को सुमेरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा के द्वारा आयोजित महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम लोकसभा प्रत्याक्षी संगीता बेनीवाल व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा के सानिध्य में शहर के राजगुरु सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
कार्यक्रम में संगीता बेनीवाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है, भाजपा सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतर रही है।
जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करणसिंह मेड़तिया, निवर्तमान जिला महासचिव जाफर सिलावट, महेश परिहार, पाली देहात पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी,पूर्व उप प्रधान नाहर सिंह, पंचायत समिति सदस्य जयनारायण सीपा,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, एनएसयूआई प्रदेश सचिव हेमंत देवासी, nsui जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा, एडवोकेट हर्षद देवड़ा, एडवोकेट यासीन सिलावट , संतोक सिंह ओलवी,पार्षद सरदार खान पठान,चतराराम मेघवाल, मेहबूब कायमखानी, गोविंद राठौड़, खूबचंद खत्री, बरकत अली,कैलाश गोयल,सुरेश रावल,महेंद्र कुमावत,प्रकाश कुमावत,अजय चांवरिया,सुरेंद्र सिंह ,जगदीश ,जसवंत भारद्वाज,रमजान खान, अचलाराम मीणा, किशोर बुरासिया, छोटू खान, रिजवान अली,कांतिलाल माली, अनिल सिंह राजपुरोहित, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
