PALI SIROHI ONLINE
खीमा राम मेवाडा/नटवर मेवाडा
सुमेरपूर में घर के बाहर खेल रही 03 साल की मासूम तानिया को स्कूल बस ड्राइवर ने कूचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लाडली बेटी की अकाल मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उन्होंने रास्ता जाम कर विरोध जताया। बाद में समझाइश पर माने।
घटना को लेकर ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
सुमेरपुर थाने के सब इंस्पेक्टर ललिता मीणा ने बताया कि घटना को लेकर सुमेरपुर के खेड़ा देवी मंदिर के पास कोलीवाडा रोड पर निवासी केसाराम माली ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनकी 03 साल की बेटी तानिया घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान तेज गति से आ रहे निजी स्कूल बस ड्राइवर ने लापरवाही से बस चलाते हुए तानिया को कूचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
लोगों ने जताया रोष
घटना को लेकर मृतका के परिजनों और मोहल्लेवासियों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि मौहल्ले में तेज गति से भारी वाहन आते-जाते रहते है लेकिन उन पर किसी तरह का अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। ऐसे भारी वाहन तेज गति से गुजरते रहे तो भविष्य फिर ऐसे हादसे होंगे। इस दौरान उन्होंने रास्ता भी जाम किया। मौके पर पहुंची सदर थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता मीणा की समझाइश पर लोग शांत हुए और रास्ता खोला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सुमेरपुर सिटी थाने में खड़ा करवाया है।

