
PALI SIROHI ONLINE
पाली-राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने सुमेरपुर ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की। ब्लॉक अध्यक्ष बगदाराम मेघवाल कोसेलाव के नेतृत्व में 11 पदाधिकारी नियुक्त किए गए। उपाध्यक्ष पद पर मनोहरलाल परमार खिवांदी, वक्ताराम पारंगी बिठूड़ा पीरान और हेमाराम मेघवाल दुजाना को जिम्मेदारी दी गई।
महासचिव पद पर खुमाराम देवासी कोलीवाड़ा, चेलाराम पिचावा और गोपीलाल भाटी बांकली को नियुक्त किया गया। सचिव पद पर हरीशकुमार मीणा नेहरू नगर पालड़ी जोड़, रमेश कुमार मीणा बलाना और थानाराम परमार कोसेलाव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
ब्लॉक अध्यक्ष बगदाराम को निर्देश दिए कि वे सुमेरपुर ब्लॉक की हर ग्राम पंचायत पर एक पदाधिकारी की नियुक्ति करें। जल्द ही मासिक बैठक होगी। इसमें जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल और पाली प्रभारी कीर्ति कच्छवाह के नेतृत्व में कार्यकारिणी के साथ पूर्व व वर्तमान वार्डपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे


