
PALI SIROHI ONLINE
गुरुवार से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सुमेरपुर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम चाणोद से होगा शुभारंभ
तखतगढ 4 जून ;(खीमाराम मेवाडा) राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश भर में विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दसवीं को मनाने के लिए 5 जून से 20 जून 2025 तक चलाए जाने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को लेकर सुमेरपुर उपखंड प्रशासन ने पूर्ण तैयारी कर ली है। गुरुवार से सुमेरपुर उपखंड प्रशासन द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सुमेरपुर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम चाणोद से शुभारंभ किया जाएगा। उपखंड अधिकारी कालूराम कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 5 से 20 जून तक आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिये विभिन्न विभागों की सहभागिता से विविध गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित कर विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशमी मनायी जायेगी। जिस में गुरुवार को सुमेरपुर ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम चाणोद से शुभारंभ किया जाएगा। जहा सर्वप्रथम गुरुवार को शीतला माता बावडी पूजन एवं अवलोकन प्रातः 8:00 बजे,जल संरक्षण जन अभियान संकल्प प्रातः 8:15 बजे,
पीपल पूजन एवं पीपल तुलसी पौधारोपण प्रातः 8:20 बजे,रंगोली अवलोकन 8:25 बजे,कलश यात्रा बावडी से गढ तक 8:30 बजे से 9:00 बजे, गांव में परिंडा वितरण
9:15 बजे,CSR (CELLO FOUNDATION) द्वारा रिचार्ज शाफ्ट एवं रिचार्ज पीट का लोकार्पण (हॉस्पीटल के पास वाले नाले पर) 9:30 बजे, केरिया चारागाह मे पौधारोपण हेतु गड्डे खुदाई कार्य 9:45 बजे, केरिया चारागाह में ग्रामवासियों द्वारा श्रमदान कार्यक्रम 10 बजे से 11:00 बजे, केरिया चारागाह MJSA योजना अन्तर्गत (नरेगा मद) का लोकार्पण कार्यक्रम 11:15 बजे और
ग्रामसभा (जल संरक्षण जन अभियान) दोपहर 12 बजे तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, जवाईबांध पर होगा।
जवाई बांध स्थित वंदे गंगा कलश यात्रा सांय 6 बजे, रंगोली सांय 7 बजे और दीपदान एवं जवाईबांध पर तिरंगा लाईटिंग सांय 7:30 बजे होगा। कार्यक्रम के अवसर पर पंचायत समिति सुमेरपुर के प्रधान/उपप्रधान/जिला परिषद सदस्यगण / पंचायत समिति सदस्यगण एव समस्त प्रशासक मौजूद रहेंगे।