
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के नागपुरा गांव में एक आदिवासी युवक द्वारा अपने ही गोत्र की महिला को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से नाराज समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में युवक के घर पहुंच गईं।
सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार पंचायत नहीं होने पर महिलाओं ने चढ़ोतरा प्रथा के तहत युवक के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आक्रोशित महिलाएं लाठियां लेकर झोपड़ी के ऊपर चढ़ गईं और वहां भी नुकसान पहुंचाया।
स्वरूपगंज पुलिस को सूचना मिलते ही थाना अधिकारी दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थीं। इसके बाद महिला कांस्टेबलों की मदद से 12 महिलाओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार महिलाओं में केली, अंजनी, सोईना, दीपाली, मीठी, धर्मी, डबली, शारदा, रखना, स्वामी, रतनी और होली शामिल हैं। सभी आरोपी महिलाएं 30 से 48 वर्ष की आयु की हैं। पुलिस ने सभी को थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह हैं, चढ़ोतरा प्रथा
आदिवासियों की चढ़ोतरा प्रथा के अनुसार आरोपी के घर पर ‘चढ़ोतरा’ यानी दल-बल के साथ हमले की कार्रवाई की जाती है।


