PALI SIROHI ONLINE
मेष शुभअंक 1, शुभ रंग बादामी अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। आकस्मिक लाभ की संभावना है। व्यापारिक योजनाओं को मूर्त रूप देने में कामयाब रहेंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है।
वृष;शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा मुश्किल में डाल सकता है। व्यापारिक लेनदेन में सफलता मिल सकती है। राजकीय मामले सुलझेंगे।
मिथुन; शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : सपने साकार करने का सही समय है। कार्यक्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा। दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। सही वक्त पर लिया फैसला लाभदायी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है।
कर्क;शुभ अंक 6, शुभ रंग भूराः नए कारोबार से लाभ की उम्मीद है। जीवनसाथी के व्यवहार से खित्रता बढ़ेगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पा सकते हैं। थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता मिल सकती है। विनम्र रहें।
सिंह;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वैभव के सामान पर खर्च संभव है। नए संपकों का लाभ मिलेगा।
कन्या; शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल: नए लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। अनावश्यक बातों को तूल देने से समस्या बढ़ेगी। राजकीय समस्या का समाधान हो सकता है। संकल्पित कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग मिलेगा।
तुला;-शुभ अंक 1, शुभ रंग बैंगनी दौड़धूप कर निजी काम करवा लेंगे। दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। वैभव के सामान पर भारी खर्च की संभावना है। कार्यस्थल पर टकराव बना रहने से तनाव बढ़ सकता है।
वृश्चिक;शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। लोगों की नीयत समझने में गलती कर बैठेंगे। कानूनी मामलों के सुलझने से राहत मिलेगी। आस्था बढ़ेगी।
धनु;शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी धन की कमी से जरूरी काम रोकने पड़ सकते हैं। खुलकर मन की बात कह देने से रिश्ते सुधरेंगे। कामकाज का दबाव बना रहेगा। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। आय बढ़ेगी।
मकर;शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : व्यापारिक योजनाओं की शुरुआत संभव है। निजी संपकों का लाभ मिलेगा। अपनों की मदद करने से खुशी मिलेगी। आयात-निर्यात के कारोबार में सफलता मिलेगी। अटका धन मिल सकता है।
कुम्भ;शुभ अंक 4, शुभ रंग काला: नई योजनाओं की शुरुआत लाभदायी हो सकती है। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अनुकूलता बनने से तरक्की की राह खुलेगी। शांति और धैर्य से काम लें।
मीन शुभ अंक 2, शुभ रंग काला: अनिर्णय की स्थिति प्रगति में बाधक हो सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं। दूसरों की आलोचना से बचें, संबंध बिगड़ सकते हैं। उच्चाधिकारियों से संपर्क का लाभ मिलेगा।
