PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
सोजत-देवेन्द्र सिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत सिटी ने बताया कि कस्बा सोजतसिटी में दिनदहाडे नाबालिग बालिका के अपहरण की हुई वारदात को पुलिस अधीक्षक महोदय जिला पाली द्वारा गंभीरता से लेते हुये जयसिंह तंवर अति. पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम देवासी आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में मन् देवेन्द्र सिहं नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतसिटी के नेतृत्व में पुलिस थाना सोजत सिटी व पदमपाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट की टीम का गठन किया जाकर नाबालिग बालिका को 12 घंटे में अथक प्रयास से दस्तयाब किया जाकर अपहरण की वरदात के मुख्य सुत्रधार 02 मुलजिमानों व अपहरण में प्रयुक्त वाहन कार को जब्त किया गया।
> घटना का विवरण दिनांक 23.10.2026 को वक्त करीब 10.30 एएम पर जरीये टेलीफोन ईतला मिली की सोजतसिटी से किसी नाबालिग लडकी का कार में सवार व्यक्तियों द्वारा अपहरण किया गया है। प्रकरण नाबालिग बालिका के दिनदहाडे अपहरण से संबधित होने पर पुलिस थाना सोजतसिटी पर त्वरित प्रकरण दर्ज कर कर अनुसंधान शुरू किया गया।
> टीम द्वारा किये गये प्रयास कस्बा सोजतसिटी में उक्त वारदात की घटना दिनदहाडे नाबालिग बालिका के जबरन अपहरण से संबधित होने पर पुलिस थाना सोजतसिटी व पुलिस थाना रोहट की संयुक्त टीमें गठित की जाकर घटनास्थल के आस पास व अपहणकर्ताओं की कार के आने जाने के संभावित रास्तों का पता किया जाकर वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर व तकनीकी तथा आसूचना संकलन के माध्यम से मुलजिमानों का पता किया जाकर नाबालिग बालिका व उसके अपहरण के मुख्य सुत्रधार 02 मुलजिमान य वारदात में प्रयुक्त वाहन कार नंबर RJ 19 CN 5483 को कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों से 12 घंटे में जोधुपर शहर से दस्तयाब कर प्रकरण को सरसब्ज बनाया गया।
> गठित टीम :-
01. देवेन्द्र सिहं नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतसिटी,
02. पदमपाल सिहं नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट,
03.गोपालसिहं उ.नि. पुलिस थाना सोजतसिटी,
04 मोहनलाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना सोजत सिटी,
05 गौतम आचार्य 531 प्रभारी साईबर सैल पाली,
06. मुकेश कुमार मु.आ. 1299 वृत कार्यालय सोजत,
07. सुनिल कुमार कानि, 379 पुलिस थाना सोजत सिटी,
08. जेवूसिंह कानि. 581 पुलिस थाना सोजत सिटी,
09.किशोर कुमार कानि. 1326 पुलिस थाना सोजत सिटी,
10. श्रवणनाथ कानि. 1801 पुलिस थाना सोजतसिटी,
11. पवन कानि. 1440 वृत कार्यालय सोजत,
12. रणवीर कानि. 253 पुलिस थाना रोहट,
13.नरेश कुमार कानि. 1243 पुलिस थाना रोहट,
14. पुजा म.कानि. 737 पुलिस थाना रोहट
>
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मुकेश बौराणा पुत्र बाबूलाल बोराणा उम्र 27 साल निवासी मिकपुरा, मसुरिया थाना देवनगर, जोधपुर 2. रौनक शर्मा पुत्र सुनील शर्मा उम्र 29 साल निवासी गणेश मंदिर के पास, आरती नगर, आरती विला थाना बोरानाडा जोधपुर
आमजन से अपीलः आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

