PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत के बाहरी इलाके बासनी तिलवाड़िया में गुरुवार देर रात विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता रात करीब 2 बजे उठी और पड़ोस वाले कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को विवाहिता के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोजत हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है।
ड्यूटी ऑफिसर रमेश जाजड़ा ने बताया कि गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि विवाहिता आशादेवी (28) पत्नी भरत कुमार सरगरा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस के अनुसार मृतका आशा देवी अपने माता-पिता के पास पति भरत कुमार के साथ गुजरात के भावनगर में रहती है। यहां उसके माता-पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पति और विवाहिता भी यहीं पर काम करती थी। चार दिन पहले सास-ससुर की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण विवाहिता अपने पति के साथ ससुराल सोजत आई थी। अचानक गुरुवार रात अपने कमरे से उठकर पड़ोस के कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।
परिवार वाले को जब विवाहिता कमरे में नहीं मिली तो। उन्होंने पड़ोस के कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार आशा देवी की 4 वर्ष पूर्व सोजत निवासी भरत कुमार के साथ शादी हुई थी। जिसके 2 साल का एक लड़का है। फिलहाल पुलिस ने विवाहिता के परिवारजनों के आने तक शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। इधर मॉच्र्युरी के बाद काफी संख्या में समाज बंधुओं की भीड़ जुटी है।