PALI SIROHI ONLINE
पाली। सोजत उपखंड की सांडिया पंचायत मे प्रशासक पद पर निवर्तमान सरपंच माणकचंद सिलोडा को राजस्थान सरकार पंचायती राज विभाग द्वारा जांच को विचाराधीन रखते हुए बहाल करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में मंगलवार को आयुक्त एवं शासन उप सचिव (द्वित्तीय) त्रिलोकचंद मीना ने प्रशासक माणकचंद सिलोडा को बहाल करने के आदेश जारी किए।
ज्ञातव्य है कि दिसम्बर में शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री दिलावर ने अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (प्रथम) बृजेश कुमार चंदोलिया द्वारा ग्रामीण स्वच्छता में लापरवाही के आरोप में सिलोडा को पदमुक्त एवं ग्राम विकास अधिकारी कमलेश पालीवाल के साथ पंचायत समिति सोजत के विकास अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए थे।

