PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए भावी शिक्षकों ने दिखाए नवाचार, भीखा राम रहे प्रथम
सोजत रोड के निकटवर्ती जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में
पाली। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (RSCERT), उदयपुर एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बगड़ी, पाली में सेवा-पूर्व शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल (TLM) निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक और सुगम बनाना है।
संस्थान के उप प्रधानाचार्य मांगीलाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में डाइट पाली के डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के कुल 18 छात्र-अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित कई नवाचारी एवं उपयोगी टीएलएम प्रदर्शित किए, जो कक्षा-कक्ष शिक्षण में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
इन्होंने किया मूल्यांकन:
प्रतियोगिता के दौरान जूरी सदस्य भैरा राम, गणपत राम एवं डावर राम ने प्रतिभागियों द्वारा निर्मित सामग्री का मूल्यांकन उनकी शैक्षणिक उपयोगिता, रचनात्मकता और नवाचार के आधार पर किया।
भीखा राम ने मारी बाजी:
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेवा-पूर्व शिक्षक भीखा राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में उदयपुर (RSCERT) जाकर पाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इनका रहा सहयोग:
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग
जयदेव शर्मा प्रभागाध्यक्ष
, मुलायम सिंह सहित संस्थान के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। इस पहल को राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

