PALI SIROHI ONLINE
पुलिस थाना सोजतरोड की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही> 01 मुलजिम को गिरफतार कर उसके कब्जे से 338 ग्राम अफीम का दुध व 02.122 किलोग्राम अवैध ठोस (मिश्रित) अफीम जब्त ।> पाली पुलिस द्वारा भविष्य में भी मादक पदार्थ माफियाओं के विरूद्व निरन्तर की जायेगी कार्यवाही।
पाली- कमला निरीक्षक पुलिस पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली ने बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत एक व्हाटस-एप्प नम्बर जारी किया जाकर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु विशेष प्लान तैयार कर पुलिस अधीक्षक महोदय, पाली के निर्देशन मे जयसिह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ माफियाओ के खिलाफ दिनाक 27.02.2026 को कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड के निर्देशन में थाना हाजा की टीम द्वारा धरहद धुन्धला मे चिमनाराम पुत्र भगुगराम उम्र 48 साल निवासी खोखरा पुलिस थाना सोजतसिटी हाल बेरा बन्धिया धुन्धला पुलिस थाना सोजतरोड के रहवासी मकान से चिमनाराम के कब्जे से अवैध 338 ग्राम अफीम का दुध व 02.122 किलोग्राम अवैध ठोस (मिश्रित) अफीम जब्त कर मुलजिम चिमनाराम पुत्र भागराम उम्र 48 साल निवासी खोखरा पुलिस थाना सोजतसिटी हाल बेरा बन्धिया धुन्धला पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली को गिरफतार किया जाकर प्रकरण सख्या 36 दिनाक 27.02.2026 धारा 8/18,17,25 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
गठित टीमः-
01. कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड
02. भरत गौड मुआ 909 पुलिस थाना सोजतरोड
03.रामनिवास कानि नं. 1315 पुलिस थाना सोजतरोड
04. रामकेश कानि 1225 पुलिस थाना सोजतरोड (आसुचना अधिकारी, विशेष भुमिका)
05. सुनिल चांगल कानि 15454 पुलिस थाना सोजतरोड
06.सोमराज कानि नं. 1354 पुलिस थाना सोजतरोड
07 प्रकाशराम कानि न. 910 पुलिस थाना सोजतरोड
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता:-
चिमनाराम पुत्र भागुराम उम्र 48 साल निवासी खोखरा पीएस सोजतसिटी हाल निवासी बेरा बन्धिया धुन्धला पीएस सोजतरोड जिला पाली राज०
> आमजन से अपील- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
