PALI SIROHI ONLINE
जयनारायण सिंह
सोजत रोड हुआ ‘भगवामय’: विराट हिंदू सम्मेलन के शंखनाद के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
सोजत रोड। हिंदू जागरण को नई ऊर्जा और चेतना देने के संकल्प के साथ सर्व हिंदू समाज (सोजत रोड मंडल) द्वारा आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का आगाज बेहद भव्य रहा। आज कस्बे की सड़कों पर भक्ति और उत्साह का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में रंग गया।
पुष्प वर्षा से महक उठा स्वागत मार्ग
भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ सीरवी छात्रावास से हुआ। सिर पर मंगल कलश धारण किए सैकड़ों महिलाओं और जयघोष करते श्रद्धालुओं मालियों का मोहल्ला, महाराणा प्रताप चौराहा, सुभाष मार्ग और मुख्य बाजार से होता हुआ माहेश्वरी की बगीची पहुँचा। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर झांकियों और कलश यात्रा का पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया।
धर्मसभा से गूंजेगा सोजत रोड
कलश यात्रा के समापन के बाद अब प्रातः 11:15 बजे से विशाल धर्मसभा और संत-सत्संग का आयोजन शुरू हुआ इस सभा में श्रीं चेतन गिरी जी महाराज सहित संतों के ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से समाज को संगठित और जागरूक करने का आह्वान किया
सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर उमड़ी इस भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि धर्म के प्रति सोजत रोड के नागरिकों में अटूट श्रद्धा और उत्साह है। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा

