PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
सोजत रोड।
राजस्थान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनसंपर्क पहल “बदलता राजस्थान, बढ़ता राजस्थान” यात्रा का शुभारंभ नगरपालिका परिसर, सोजत रोड में भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक शोभा चौहान ने विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई दिशा पकड़ी है। सरकार की नीतियों का सीधा लाभ आमजन तक पहुंच रहा है और यही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
विधायक शोभा चौहान ने कहा कि बीते दो वर्षों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, महिला सशक्तिकरण एवं किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार ने पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प पूरा किया है। “बदलता राजस्थान, बढ़ता राजस्थान” यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाई जाएगी।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भंवर लाल सेणचा, राजेंद्र सिंह किसान, सह संयोजक दिलीप खाटेड, लक्ष्मीकांत भाटी, एडवोकेट जय सिंह सांखला, अनिल कुमार व्यास, तुलसीराम बैरवा, जयनारायण गहलोत, सोजत रोड नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुनील विश्नोई, जिला महामंत्री भाजपा दिग्विजय सिंह, पेन्टर पूनम सिंह, भंवर लाल सैनी, पवन गहलोत, श्याम सिंह चौहान, विनय शर्मा, महेन्द्र माली, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेश जैन, ओमप्रकाश सामरिया, रतनलाल मेवाड़ा, राजेश गुदेंचा, ओमप्रकाश जोशी, ब्रजमोहन व्यास, जीवन सिंह, जयपाल सिंह, मनोज त्रिवेदी, प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। अंत में विकास रथ को क्षेत्र में भ्रमण के लिए रवाना किया गया, जो आमजन को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएगा।
