पाली- ड्यूटी पर आए रेलवे के एएसआई की साइलेंट अटैक से मौत
PALI SIROHI ONLINE
सोजत रोड-सोजत रोड में अहमदाबाद से आई रेलवे पुलिस टीम के एक एएसआई की तबीयत बिगड़ने से मौत – हो गई। टीम ट्रेनों में चोरी और मोबाइल मिसिंग मामलों की जांच के लिए गुमानपुरा क्षेत्र में पहुंची थी।
जीआरपी सोजत रोड चौकी प्रभारी एएसआई – देवाराम देवासी के अनुसार, बुधवार रात प्लेटफॉर्म पर एएसआई जसवंत सिंह परमार को अचानक – सीने में तेज दर्द हुआ। वे बेहोश होकर गिर पड़े। साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के – बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक कारण साइलेंट अटैक बताया।

