PALI SIROHI ONLINE
सोजत। सोजत शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार देर रात को एक ज्वेलरी की दुकान में अज्ञान चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
इसी नाराजगी के चलते शुक्रवार को यहां के ज्वेलर्स एकत्रित हुए और मुख्य बाजार और शहर में में बढ़ रही चोरियों की घटना को रोकने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी कर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
पुलिस की लचर गश्त व्यवस्था पर उठाए सवाल व्यापारियों ने तहसीलदार डॉक्टर दिलीप सिंह को कलेक्टर के नाम ज्ञापन में बताया कि मुख्य बाजार में देर रात्रि धीरज ज्वेलर्स नाम दुकान के ताले तोड़कर चोरी करना चोरों के बुलंद हौसले को दिखाता है। उन्होंने रात्रि के समय पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए। चोरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए मुख्य बाजार में ज्वलर्स के यहां सेंधमारी कर ढाई किलो चांदी के आभूषण ले उड़े। 3 महीने पूर्व मुख्य बाजार में एक किराने की नामी दुकान पर अज्ञात चोर ताले तोड़कर 5 लाख रुपए चुरा कर ले गए थे। उसका आज दिन तक कोई पता नहीं चला। उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की है कि कस्बे में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और चोरियों पर लगाम लगाई जाए।
इस दौरान सोजत क्षेत्रीय सराफा अध्यक्ष दिनेश जांगलवा, उपाध्यक्ष राजेश मेहता, सचिव प्रवीण हेडाऊ, अशोक बुचा एडवोकेट गजेंद्र सोनी, राकेश अडानिया, राजेंद्र सोनी, सतीश सोनी, जगदीश सोनी, कन्हैयालाल सोनी, अमरचंद, नितेश मौसूण, महेश सोनी, प्रकाश अडानिया, अनिल बुकन, संजय अडानिया, अशोक हेड़ाऊ, नागराज, धीरज अडानिया, पंकज, राजा सोनी, डूंगरमल सोनी, ललित खजवानिया, जीतू, प्रवीण, जगदीश, धनराज, विशाल आदि सराफा व्यापारी उपस्थित थे।