PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
पुलिस थाना सोजत सिटी की अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध 01 माह में दूसरी बडी कार्यवाही केटा कार में से 188.850 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, 01 एस्कोर्ट अभियुक्त गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करी व एस्कोर्ट में प्रयुक्त वाहन 02 केटा कारे जब्त
पाली-देवेन्द्र सिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत सिटी ने बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जयसिंह तंवर अति. पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम देवासी आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में गोपालसिंह उ.नि. पुलिस थाना सोजत सिटी के नेतृत्व में पुलिस थाना सोजत सिटी टीम द्वारा दिनांक 01.03.2026 को दौराने गश्त व चैकिंग दो संदिग्ध केटा कारो का पीछा कर सरहद खारिया नीव जंगल क्षेत्र में एक केटा कार में से 7 प्लास्टिक के अलग-अलग कट्टो व 2 रजाई के खोल (बोरे) में मरा कुल 188.850 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मिलने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त, मादक पदार्थ तस्करी व एस्कोर्ट में प्रयुक्त वाहन 02 केटा कारो को जब्त कर एस्कोर्ट वाहन चालक गणेश चौधरी को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण संख्या 83/02.03.2026 धारा 8/15,25,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सोजत सिटी पर दर्ज किया जाकर अभियुक्त से मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क व अन्य फरार मुल्जिमान के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
गणेश चौधरी पुत्र पोकरराम उम्र 22 साल निवासी बलाऊ जाटी थाना मंडली जिला बालोतरा हाल कबीरनगर पुलिस थाना सूरसागर जिला जोधपुर आयुक्तालय
गठित टीम :-
01. गोपालसिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना सोजत सिटी
02. कानाराम स.उ.नि. पुलिस थाना सोजत सिटी 03. श्री बीजाराम मु.आ. 383 पुलिस थाना सोजत सिटी
04. महिपाल कानि. 27 पुलिस थाना सोजत सिटी
05. प्रेमसिंह कानि. 579 पुलिस थाना सोजत सिटी
06. जेवूसिंह कानि. 581 पुलिस थाना सोजत सिटी
07.बिरमराम कानि. 986 पुलिस थाना सोजत सिटी
08.नन्दलाल कानि. 1666 पुलिस थाना सोजत सिटी
09 रामकिशन कानि. 1839 पुलिस थाना सोजत सिटी
10. सेणाराम कानि, चालक 1250 पुलिस थाना सोजत सिटी
> आमजन से अपील आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन गुप्त व प्रहार के सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचान इत्यादि गतिविधियों व वांछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5000 नम्बर पर भेजे। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
