PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत के बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर को एक और चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई। बिलाड़ा की 65 वर्षीय शांति देवी मेघवाल का सोने का मंगलसूत्र अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है, जब वह बस में सवार होने की कोशिश कर रही थीं।
सोजत के बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर को एक और चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई। बिलाड़ा की 65 वर्षीय शांति देवी मेघवाल का सोने का मंगलसूत्र अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है, जब वह बस में सवार होने की कोशिश कर रही थीं।
बस स्टैंड पर भीड़ का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने वृद्ध महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। महिला के चिल्लाने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे हेड कांस्टेबल रमेश जाजड़ा ने आसपास तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
यह इलाका चोरों के लिए हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां रोजाना 10-15 निजी और सरकारी बसें खड़ी रहती हैं। बिलाड़ा, पाली और जयपुर रूट की बसों की वजह से यात्रियों की भीड़ रहती है। तीन दिन पहले भी एक महिला के गहने चोरी हुए थे। लगातार होती चोरियों और पुलिस की निष्क्रियता से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। पुलिस अब तक एक भी चोर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

