PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत शहर में बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। कस्बे के मोड़ भट्टा चौराहे पर एक वोल्वो लग्जरी बस आगे चल रहे ट्रॉले से टकरा गई। यह बस अहमदाबाद से लखनऊ जा रही थी।
ड्यूटी ऑफिसर एएसआई शफी मोहम्मद ने बताया- यह घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुई। ट्रॉले ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही बस उसमें जा घुसी।हादसे में बस का आधा केबिन और प्रवेश-निकास द्वार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
सबसे राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्रियों को बस के पीछे वाले इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दुर्घटना के कारण करीब आधे घंटे तक राजमार्ग बाधित रहा, जिससे जाम की स्थिति बन गई। बाद में यातायात को सुचारु कर दिया गया।

