PALI SIROHI ONLINE
पाली राजस्थान से संवाददाता जयनारायण सिंह
सोजत उपखंड के बिलावास में भव्य आयोजन — कृष्ण भगवान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में मंगलवार को शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, तैयारियाँ तेज
पाली जिले के सोजत उपखंड के ग्राम बिलावास स्थित बिलावास गौ सेवा समिति द्वारा निर्मित श्री कृष्ण भगवान मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर से लेकर समिति तक सभी मोर्चों पर तैयारियाँ युद्ध स्तर पर जारी हैं।
सोमवार को सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायणदवे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, कन्हैयालाल ओझा, भंवरलाल सैणचा, समिति पदाधिकारी इंदरचंद बोहरा, छेलाराम सीरवी, अमराराम सीरवी, नरेंद्र आच्छा, सीरवी समाज अध्यक्ष मांगीलाल सीरवी, लक्ष्मण सीरवी, खीवाराम आगलेचा, देवाराम चोयल सीरवी, डिंपल सीरवी सहित सेवा समिति से जुड़े कई पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आयोजन स्थल के समीप बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने स्थल का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पूरे प्रबंधन की समीक्षा की।
महोत्सव में सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधव सिंह भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों में भारी उत्साह का माहौल है।
