
PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
कैबिनेट मंत्री अनिवनाश गहलोत शनिवार को रहेंगे सोजत दौरे पर
पाली, 18 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत पाली जिले की एक दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के तहत शनिवार को सोजत दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री शनिवार को सायं 4ः15 बजे जैतारण से प्रस्थान कर सायं 5ः15 बजे सोजत पहुंचेंगे। जहां वे ब्रह्मलीन महाण्डलेश्वर ब्रह्मनिष्ठ क्षोत्रिय श्री श्री 1008 स्वामी श्री केवलानंदजी महाराज की प्रथम वार्षिक वर्षी एवं मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे सायं 6ः15 बजे सोजत से जैतारण के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


