राउमावि में मानव सेवा ने सुहानी सर्दी अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरण किए स्वेटर
जरूरतमंदों की सहायता के लिए मानव सेवा संस्था कटिबद्ध – राजपुरोहित
सिवाना.मानव सेवा संस्था द्वारा चलाए जा रहे सुहानी सर्दी अभियान के तहत शुक्रवार को राउमावि देवंदी में प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सोढ़ा लुदराडा, संभाग अध्यक्षा शांतिदेवी गोदारा,समाजसेवी भागीरथ गोदारा,जिलाध्यक्ष किशोर कुमार सांखला,जिला उपाध्यक्ष कान सिंह राजपुरोहित,अभियान प्रभारी कांतिलाल राजपुरोहित,ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार मवड़ी,एसएमसी अध्यक्ष जसवंत सिंह भायल के मुख्य आतिथ्य में 50 जरूरतमंद विधार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरण किए गए।विद्यालय में सर्वप्रथम सरस्वती माता की पूजा करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा ने कहा कि अपनी नेक कमाई में से जरूरतमंदों की सहायता करना भगवान की पूजा करने के समान है।समाज में कई ऐसे लोग है,जो अपने परिवार का गुजर बसर काफी मुश्किल से कर पाते है और इस ठड के मौसम में गर्म वस्त्रों से भी वंचित है। सही मायनों में ऐसे लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए मानव सेवा संस्था कटिबद्ध हैं। संभाग अध्यक्षा शांतिदेवी गोदारा ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना होगा। इसके लिए समाज में जागरूकता की अलख जगानी होगी,ताकि सच्चे अर्थो में जरूरतमंदों को सहायता मिल सके।अभियान प्रभारी कांतिलाल राजपुरोहित ने कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोढ़ा लुदराडा ने निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने की बात कहीं। जिला उपाध्यक्ष कान सिंह राजपुरोहित ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों पर चर्चा कर संस्था के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने लोगों से निस्वार्थ सेवा भाव से संस्था से जुड़ने का आह्वान किया।वहीं कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार,जिला उपाध्यक्ष कानसिंह राजपुरोहित,समाजसेवी भागीरथ गोदारा,आदि ने संबोधित किया।संस्था द्वारा बांटे गए स्वेटर पाकर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल छा गया। प्राचार्य वेलाराम ने संस्था का आभार जताया।इस अवसर पर अध्यापक सवाई सिंह सोढ़ा,मंजू,सहित स्टाफगण व ग्रामीण मौजूद रहे।