• March 15, 2026

खदरा में तीन कक्षा कक्ष सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पणः राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और सांसद चौधरी ने किया उद्घाटन

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खंदरा में रविवार को लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इन कार्यों में समसा द्वारा निर्मित तीन कक्षा कक्ष, टीन शेड व मंच विस्तार, मुख्य सीसी रोड और ग्राम पंचायत रुखाडा के सुथारों का गुड़ा में एक उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री देवासी ने विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और समय-समय पर सहयोग का आश्वासन दिया।सांसद लुंबाराम चौधरी ने अपने संबोधन में सभी से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों को भी इन योजनाओं के प्रति प्रेरित करने की बात कही।

इस दौरान गुलाब मीणा, विशन सिंह देवड़ा, राम नाथ महाराज, तेजाराम भाटी, अजीत सिंह देवड़ा, रतनाराम देवासी, मांगीलाल मेघवाल, महेंद्र सिंह, धनराज वर्मा, विकास अधिकारी मुलेंद्र सिंह और डॉ कौशल ओहरी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About The Author

You cannot copy content of this page