
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के पालड़ी एम थाना क्षेत्र के उथमण गांव में एक नरेगा मेट ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय सुशीला भाट के रूप में हुई है। वह चुन्नीलाल भाट की पुत्री थी।
घटना के दिन सुशीला सुबह नरेगा कार्य पर गई थी। दोपहर 2 बजे वह घर लौटी और अपने घर में ही फांसी लगा ली। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
थाना अधिकारी फगलू राम दल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी भेजा गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुशीला कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।


