
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिला परिषद सभागार में रविवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
डॉ. बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संरक्षण और पौधारोपण को जन अभियान बनाया जा रहा है। उन्होंने पारंपरिक जलाशयों और जल स्रोतों की साफ-सफाई पर जोर दिया।
उपमुख्यमंत्री ने वाटरशेड, जल संसाधन, पीएचईडी, वन व पर्यावरण तथा ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से जल संरक्षण और पौधारोपण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सिरोही में जल संरक्षण की संभावनाओं को देखते हुए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर अल्पा चौधरी ने 5 जून से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी और 20 जून तक की विभागवार कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में स्कूलों में बच्चों को जल और पर्यावरण संरक्षण की विशेष शिक्षा देने पर भी चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न कंपनियों के सीएसआर फंड से विकास कार्य करवाने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक के अंत में उपमुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल और एएसपी प्रभुदयाल धानिया सहित जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।


