PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे रोकथाम अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम, वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के सुपरवीजन में अरावली क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रदीप डागा निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबुरोड सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा किंवरली नदी क्षेत्र में से अवैध बजरी भरकर परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त कर तीन अभियुक्तों को गिरफतार किया गया है।
घटना विवरणः- अरावली क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 06.01.2026 की रात्रि में थाना स्तर पर अलग-अलग तीन टीम गोकुलराम उनिपु हरिदास सउनि व भुरी सिंह सउनि के नेतृत्व में गठन की जाकर थाना हलका क्षेत्र में होने वाले अवेध खनन के पॉईन्ट की तरफ भेजे गये थे, जिस पर उक्त तीनों टीम के द्वारा निगरानी रखी जाकर रात्रि में तीन ट्रेक्टर मय ट्रॉली बजरी से भरी हुई को दस्तयाब की जाकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूद्व तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 समाराम पुत्र सरदाराम जाति गरासिया निवासी निचलागढ
2 सांकलाराम पुत्र सरदा राम जाति गरासिया निवासी निचलागढ
3 तेजाराम पुत्र सरदाराम जाति गरासिया निवासी निचलागढ
पुलिस टीमः-
1 प्रदीप डागा निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर
2 गोकुलराम उनिपु, पुलिस थाना आबूरोड सदर
3 भुरी सिह सउनि, पुलिस थाना आबूरोड सदर
4 हरिदास सउनि, पुलिस थाना आबूरोड सदर
5 लेखराम कानि 336, पुलिस थाना आबूरोड सदर
6 बृजभूषण कानि 985 पुलिस थाना आबूरोड सदर
7 विष्णू खीचड कानि 59 पुलिस थाना आबूरोड सदर
8 ललित कुमार कानि 735 पुलिस थाना आबूरोड सदर
9 सुशील कुमार कानि 616 पुलिस थाना आबूरोड सदर
10 उम्मेद सिंह कानि 756 पुलिस थाना आबूरोड सदर
11 मुकेश कुमार कानि 478 पुलिस थाना आबूरोड सदर

