PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-शहर समेत जिलेभर में सर्दी हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। तीन से चार दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव है। हालांकि गुरुवार को सिरोही में तापमान में 1 डिग्री की गिरावट है। गुरुवार को न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि एक दिन पूर्व बुधवार को 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। अधिकतम पारे में 4.5 डिग्री की गिरावट के साथ 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, बुधवार को 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। हिल स्टेशन की बात करें तो गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
