PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही सुथार समाज सेवा संस्थान झोरा परगना के तत्वावधान में शनिवार को जिले के मंडवारिया गांव में प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन 2025-26 का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, राजकीय सेवा तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संत सानिध्य सनातनगिरी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री ओटाराम देवासी उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी हिम्मत सुथार, भामाशाह और समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सनातनगिरी महाराज ने युवाओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों से समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे और मोबाइल के दुष्प्रभाव से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वहीं राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुथार समाज भगवान विश्वकर्मा की संतान है और जन्म से ही सृजन व निर्माण की क्षमता रखता है।उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि वे हर समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के लिए तैयार हैं। इस दौरान उप प्रधान नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष मंडवारिया कांतिलाल पुरोहित, नगर मीडिया प्रभारी अमृतलाल सुथार सहित समाज के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में कमेटी की ओर से भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। 125 का सम्मान : कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष हेमंत कुमार सुथार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।
शिक्षा समिति अध्यक्ष उत्तम सुथार ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। सचिव हिम्मत राम और कोषाध्यक्ष जोगाराम ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन दशरथ सुथार ने किया। समारोह में 125 प्रतिभाओं को मेडल, मोमेंटो, कॉपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थी नैनममल, मोहनलाल सुथार, रमेश कुमार सुथार, गिनाराम सुथार, हजारीमल सुथार, रणछोड़ सुथार, भोमाराम सुथार सहित समाज के लोग मौजूद रहे। सिरोही. सुथार समाज की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथि और प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद समाज के लोग।

