• March 16, 2026

सिरोही SP पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने पदभार संभाला, अपराधों पर नकेल कसने को लेकर मुखबिर तंत्र होगा मजबूत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-सिरोही में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला, जहां पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया।

एसपी कार्यालय पहुंचने पर एएसपी किशोर सिंह, एएसपी जसाराम, डिप्टी पुष्पेंद्र वर्मा, डिप्टी मुकेश चौधरी, कोतवाल कैलाशदान और एसएचओ अमराम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी राठौड़ ने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जिले में संगठित अपराधों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

एसपी ने शराब और डोडा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने बताया कि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस का मुखबिर तंत्र मजबूत किया जाएगा।

एसपी राठौड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही सर्किल या थानों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने संकेत दिए कि कई वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई का तबादला किया जाएगा।उन्होंने साफ संदेश दिया कि पसंदीदा थानों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

एसपी ने हाल ही में रेवदर क्षेत्र में जुआ-सट्टा कनेक्शन में पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आने जैसे मामलों को गंभीरता से लेने की बात कही और ऐसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने का आश्वासन दिया।

वीडियो

About The Author

You cannot copy content of this page