
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिला बास्केटबॉल संघ के 4 वर्ष के लिए कार्यकारिणी का निर्वाचन जीबी गार्डन सिरोही में हुआ।निर्वाचन अधिकारी स्वदेश सिंह देवड़ा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने आवेदनों की जांच की। सभी पदों पर एक-एक आवेदन मिला। सभा में सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इसमें चेयरमैन केके मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, भगवत सिंह देवड़ा सिरोही, उपाध्यक्ष निरंजन सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह आढ़ा, मदन सिंह सिंदल, सचिव क्षेत्रप्रताप सिंह, संयुक्त सचिव परबत सिंह देवड़ा, जयंतीलाल वैष्णव, वीरेंद्र सिंह राठौड़, मुकेश कुमार मिश्रा आबू रोड, कोषाध्यक्ष नगा राम देवासी, सदस्य ईश्वर सिंह राव, परबत सिंह यादव, संपत लाल माली, ईशु कंवर, युवराज सिंह शक्तावत, प्रदीप गुर्जर व घनश्याम चारण को निर्वाचित किया।


