PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में छात्राओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने 28 बालिकाओं को ब्यूटी एवं वेलनेस के कौशल किट वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल हीरा खत्री ने की, जबकि जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी हेमलता पुरोहित, विधायक प्रतिनिधि प्रीति चौहान और मणिदेवी शामिल थीं। अपने संबोधन में जिला प्रमुख पुरोहित ने केंद्र और राज्य सरकार की बालिकाओं के लिए संचालित कल्याणकारी और रोजगारोन्मुखी शिक्षा योजनाओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से बालिकाएं उद्योग, व्यापार और विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रही हैं।
पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से पीएम श्री स्कूलों में लगातार बेहतर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। भौतिक संसाधनों की उपलब्धता से विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है, जिससे छात्राओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। इस अवसर पर वितरित किए गए 28 ब्यूटी वेलनेस किट का कुल मूल्य लगभग 16 हजार रुपए था।
इस कार्यक्रम में कौशल मित्र वाइस प्रिंसिपल अनिता चौहान सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य, अभिभावक और लाभान्वित छात्राएं मौजूद रहीं। मौजूद लोगों में सुमन कुमारी, वर्षा त्रिवेदी, देवी लाल, महेंद्र कुमार प्रजापत, लता किरण बंसल, भगवत सिंह देवड़ा, तृप्ति डाबी, शर्मिला डाबी, श्रद्धा सिंदल, कुसुम परमार, ममता कोठारी, रमेश कुमार मेघवाल, सुजाना राम, श्रुपाली पुरोहित, अंजलि जीनगर, दक्षा, कंचन, प्रेम सिंह देवड़ा, राजेश सिंह, कन्या देवी, मंजू, केशव सिंह राठौड़, दीपिका, तमन्ना बानो और अलीशा बानो शामिल थे।
यह कार्यक्रम बालिकाओं में कौशल विकास के प्रति उत्साह बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भरता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

