
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही। शिवगंज के टाउन हॉल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। संयम लोढ़ा ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की नींव रखी।
राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी और टेलीकॉम क्रांति की शुरुआत की। उन्होंने पंचायती राज को मजबूत किया। शिक्षा क्षेत्र में नए प्रयोग किए। कंप्यूटर और विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का सपना देखा।
पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष बेकिंग राम घांची और नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. हनवंत सिंह मेड़तिया ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि ने लोकतंत्र को मजबूत किया। उन्होंने युवाओं को राजनीति में भागीदारी का अवसर दिया।
कार्यक्रम में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशराज मीना, मनोहर हिंडोनिया, महेंद्र राठौड़ समेत कई नेता मौजूद रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।


