PALI SIROHI ONLINE
दिनेश राव गोल
सिरोही-पूर्व विधायक संयम लोढ़ा का X पर बड़ा आरोप
सिरोही के रामझरोखा मंदिर भूमि प्रकरण को लेकर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई में जानबूझकर कमियां छोड़ी जा रही हैं और भूमि लूटने वालों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष फायदा पहुंचाया जा रहा है।
लोढ़ा ने कहा कि नगर पालिका अधिनियम में कलेक्टर को पट्टे निरस्त करने का प्रावधान नहीं है, फिर भी आदेश जारी किए गए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जिला कलेक्टर के आदेश को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है।
उन्होंने आयुक्त को बिना नोटिस और सुनवाई के निलंबित करने पर भी सवाल उठाए और कहा कि “फिर हाईकोर्ट से स्टे लेने की स्थिति बनाई जा रही है।”
मामले को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है।

