PALI SIROHI ONLINE
सिरोही। सिरोही जिले के निकटवर्ती कृष्णगंज गांव के संजय अग्रवाल को मुंबई स्थित द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की WIRC वसई ब्रांच का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महाराष्ट्र के मुंबई में हुई है।
कृष्णगंज निवासी संजय अग्रवाल (सीए) की इस उपलब्धि से गांव में हर्ष का माहौल है। उनकी यह नियुक्ति उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व क्षमता का परिणाम मानी जा रही है।
समाजसेवी गोपाल मकवाना ने बताया कि संजय अग्रवाल की यह नियुक्ति उनकी कड़ी मेहनत का फल है और कृष्णगंज गांव के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में उनकी दक्षता ने उन्हें इस उच्च पद तक पहुंचाया।
इस अवसर पर गांववासियों ने फोन कॉल के माध्यम से संजय अग्रवाल को बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि उनके बेटे ने गांव का नाम रोशन किया है। कृष्णगंज के युवाओं के लिए यह उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
