PALI SIROHI ONLINE
गणेश परमार गोयली
सिरोही जिले से रविन्द्र भटाना व अर्जुन मीणा बने प्रदेश प्रतिनिधि
गोयली|पंचायतीराज मंत्रालय कर्मचारी संघर्ष समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को जयपुर के गणगौर होटल RTDS में प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार वैष्णब के अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में राजस्थान के सभी जिलों से मंत्रालिक कर्मचारी जयपुर पहुचे। जिसमे सिरोही जिले से रेवदर भटाना के रविन्द्र सिंह देवड़ा व शिवगंज से अर्जुन मीणा का प्रदेश कमेटी ने सर्वसम्मति सिरोही जिले के लिए प्रदेश प्रतिनिधि के पद पर मनोनय किया। मनोनय पश्चात रविन्द्र सिंह देवड़ा व अर्जुन मीना का प्रदेश कमेटी की और से स्वागत सत्कार किया गया। रविन्द्र सिंह भटाना व अर्जुन मीना ने अपने संबोधन में आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार संगठन ने हम दोनों पर विश्वास जताकर प्रदेश प्रतिनिधि के पद पर मनोनय किया है।
उस पर हम खरा उतरेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर प्रदेश बैठक में सिरोही जिले से कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष कांतिलाल माली, जिला प्रतिनिधि संदीप अग्रवाल सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष गणेश परमार कालंद्री, ब्लॉक मंत्री बाबुलाल सरतरा, गजेंद्र सुथार मनोरा आदि मौजूद रहे।